Republic day messages in hindi (26 Jan 2020 )

26 January messages
26 January messages

26 जनवरी को हर कोई देशप्रेम भावना में ओतप्रोत होता है. लोग सुबह परेड देखते हैं, फिर देशभक्ति फिल्‍में. देश भर में कई देशभक्ति के कार्यक्रम होते हैं ।26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान प्रभावी हुआ था। भारत का संविधान एक लिखित संविधान है।भारतीय संविधान को बनने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था।

  यह भारतीय जनता के लिए स्वाभिमान का दिन था । संविधान के अनुसार डॉ. राजेन्द्र प्रसाद स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने । जनता ने देश भर में खुशियाँ मनाई ।इस राष्ट्रीय पर्व को सभी देशवासी बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाते हैं और एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं देते
हैं।

यहां हम भी आपके लिए लाये हैं ,गणतंत्र दिवस पर शुभकामना संदेश –

Republic day Messages in Hindi (26 jan 2020)

**

कुछ कर गुजरने की गर तमन्ना उठती हो दिल में,

 भारत माँ का नाम सजाओ दुनिया की महफिल में

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

**

इंडियन होने पर करें गर्व ,

मिलकर मनाएं हम लोकतन्त्र का यह पर्व ,

देश के दुश्मनों को मिलकर हराएँ

आओ हर घर पर तिरंगा लहराएँ

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

Republic day shayari

***

दे सलामी इस तिरंगे को, जिससे तेरी शान है,
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक तुझ में जान है.

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

***

फना होने की इज़ाजत ली नहीं जाती,

 ये वतन की मोहब्बत है जनाब पूछ कर की नहीं जाती।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

***

आज सलाम है उनको, जिनके कारण ये दिन आता है,

खुशनसीब होती है वो माँ, जिनके बच्चों का बलिदान इस देश के काम आता है।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

***

गांधी स्वप्न जब सत्य बना
देश तभी गणतंत्र बना
जरा याद करों वीरो की कुर्बानी
जिससे देश गणतंत्र बना||
Happy republic day 2020

***

आओ झुक कर सलाम करे उनको,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है,
खुशनसीब होता है वो खून जो देश के काम आता है

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

26 january shayari

***

दाग गुलामी का धोया है जान लुटा कर,
दीप जलाये है कितने दीप बुझा कर,
मिली है जब यह आज़ादी तो फिर इस आज़ादी को…
रखना होगा हर दुश्मन से आज बचाकर ||
हैप्पी रिपब्लिक डे.

***

 

मुझे चिंता नहीं है स्वर्ग जाकर मोक्ष पाने की,

तिरंगा हो कफ़न मेरा, बस यही अरमान रखता हूँ। जय हिन्द !

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

***

 

ना जुबान से, ना निगाहों से,
ना दिमाग से, ना रंगों से,
ना ग्रीटिंग से, ना गिफ्ट से,
आपको 26 जनवरी मुबारक डायरेक्ट दिल से ||
Happy Republic day 2020

***

 

जमाने भर में मिलते है आशिक कई,
जमाने भर में मिलते है आशिक कई,
मगर वतन से खुबसूरत कोई सनम नही होता

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

 

***

इतनी सी बात हवाओ को बताये रखना,
रौशनी होगी विरागो को जलाए रखना,
लहू देकर की है जिसकी हिफाजत हमने,
ऐसे तिरंगे को हमेशा अपने दिल में बसाए रखना

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

 

***

आज़ादी की कभी शाम ना होने देंगे,
शहीदों की क़ुर्बानी बदनाम ना होने देंगे,
बची है जो एक बूंद लहू की तब तक,
भारत मां का अंचल नीलाम ना होने देंगे।।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

***

 

आइये मिलकर लोकतंत्र का जश्न मनाएं
घर-घर तिरंगा लहराए
देश के प्रति सम्मान जताएं.
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

***

 

इस दिन के लिए वीरो ने अपना खून बहाया है,

झूम उठो देशवासियों गणतंत्र दिवस फिर आया है।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

***

 

किसी गजरे की खुशबु को महकता छोड़ आया हूँ,
अपनी नन्ही सी चिड़िया को चहकता छोड़ आया हूँ,
मुझे छाती से अपनी तू लगा लेना ऐ भारत माँ,
मैं अपनी माँ की बाहों को तरसता छोड़ आया हूँ !

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

***

 

करता हूँ भारत माता से गुजारिश कि
तेरी भक्ति के सिवा कोई बंदगी न मिले,
हर जनम मिले हिन्दुस्तान की पावन धरा पर,
या फिर कभी जिंदगी न मिले

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

***

 

राष्ट्र के लिए मान-सम्मान रहे, हर एक दिल में हिन्दुस्तान रहे,
देश के लिए एक-दो तारीख नही, भारत माँ के लिए ही हर सांस रहे।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

***

 

दिल दिया है जान भी देंगे , ऐ वतन तेरे लिए

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

***

 

ज़माने भर में मिलते हैं आशिक कई,

मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता,

नोटों में भी लिपट कर, सोने में सिमटकर मरे हैं कई,

मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफ़न नहीं होता..
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं||

***

 

इश्क़ तो करता है हर कोई ,
महबूब पे मरता है हर कोई ,
कभी वतन को महबूब बना कर देखो ,
तुझ पे मरेगा हर कोई ….!!

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

***

 

जो अब तक ना खौला वो खून नही पानी हैं,
जो देश के काम ना आये वो बेकार जवानी हैं..!!

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

***

खूब बहती है, अमन की गंगा बहने दो,

मत फैलाओ देश में दंगा रहने दो,

लाल हरे रंग में ना बाटो हमको,

मेरे छत पर एक तिरंगा रहने दो…!!

***

 

सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में हैं,
देखना हैं जोर कितन बाजू-ए-कातिल में हैं,
वक्त आने दे बता देंगे तुझे ए आसमां,
हम अभी से क्या बताएं क्या हमारे दिल में हैं.

खून से खेलेंगे होली,अगर वतन मुश्किल में है
सरफ़रोशी की तमन्नाअब हमारे दिल में है…!!

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

***

यह पेड़ यह पत्ते भी परेशान हो जाएँ ,
अगर परिन्दे भी हिन्दू और मुसलमान हो जाएँ

***

भारत को जो करना नमन छोड़ दे ,
कह दो मेरा वतन छोड़ दे ,
मजहब प्यारा है जिसे देश नहीं ,
वो इसकी मिटटी में होना दफ़न छोड़ दे

***

यह बात हवाओं को बताये रखना ,
रोशनी होगी चिरागों को जलाये रखना ,
लहू देकर जिसकी हिफाजत हमने की है ,
सदा ऐसे तिरंगे को दिल में बसाये रखना

***

उन आंखों की दो बूंदों से समंदर भी हारे होंगे ,
जब मेहँदी वाले हाथों ने मंगलसूत्र उतारे होंगे

*******

Share

2 Trackbacks / Pingbacks

  1. Basant Panchami 2020 Messages in Hindi - Hindi Digest
  2. Best Holi messages in hindi - Hindi Digest

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*